फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Heavy rain from midnight to morning

Hathras News: आधी रात से सुबह तक झमाझम बारिश, पानी से होकर गुजरी शव यात्रा

Sat, 29 Jun 2024 05:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2024 05:52 AM IST
सार

बारिश के पानी से इस कदर जलभराव हुआ कि गली में खड़े कार आदि वाहन आधे के करीब डूब गए। शहर के इगलास रोड पत्थरवाली को जाने वाला नगला कुंवरजी का रास्ता इस कदर जलमग्र हुआ कि शव यात्रा भी पानी से होकर की गुजारनी पड़ी।

विज्ञापन
Heavy rain from midnight to morning
रमनपुर में जल भराव से शव यात्रा ले जाते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

27 जून की रात तेज हवाओं के साथ करीब पांच घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शहर में अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया। सुबह तक हुई करीब 55 मिलीमीटर बारिश में शहर की सड़कों के साथ ही खेत भी पानी से भर गए। आम लोगों के घरों व दुकानों के साथ सरकारी कार्यालयों तक में जलभराव दिखाई दिया। इससे आम व खास सभी की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई।

विज्ञापन


रात करीब दो बजे से चली तेज हवाओं के साथ आई झमाझम बारिश सुबह सात बजे तक हुई। रात के समय बारिश इतनी तेज थी कि सड़कें पानी से लबालब हो गईं। देहातों में खेत भी पानी से लबालब हो गए। सुबह दिन निकलने के बाद तक हुई बारिश के कारण शहर के तमाम नाले उफन गए। घरों व दुकानों में पानी घुस गया। सामान भीग गया। इस दौरान तमाम लोगों का बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ा। आगरा रोड स्थित एक दुकान में रखी करीब तीन लाख की बैल्डिंग रॉड भीग कर खराब हो गईं।
विज्ञापन


वहीं गणेश गंज में लकड़ी से फोटो फ्रेम करने वाली दुकान में हजारों की लकड़ी व फोटो पानी से खराब हो गए। इसके साथ ही हाथरस सदर कोतवाली, यातायात पुलिस कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल आदि कई सरकारी कार्यालयों में भी बारिश का पानी घुस गया। शहर के साकेत कालोनी में इस कदर जलभराव हुआ कि गली में खड़े कार आदि वाहन आधे के करीब डूब गए। शहर के इगलास रोड पत्थरवाली को जाने वाला नगला कुंवरजी का रास्ता इस कदर जलमग्र हुआ कि शव यात्रा भी पानी से होकर की गुजारनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

दोपहर बाद बढ़ी उमस

रात दो बजे से सुबह सात बजे तक बारिश के बाद दोपहर तीन बजे तक मौसम काफी सुहाना रहा। हल्की हवा के साथ आसमान ने बादल छाए रहे, लेकिन तीन बजे के बाद निकली धूप से उमस बढ़ गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान की सुई 27 डिग्री पर पहुंच गई। बात अगर शनिवार की करें तो मौसम पूर्वानुमान आज भी बारिश होना बता रहा है।

कई जगह पर गिरी दीवारें
बारिश में कई जगह दीवारें गिरी हैं। इसमें शहर के किला परिसर में एक मकान की दीवार बारिश के कारण गिरी है। वहीं मोहल्ला नवीपुर दाऊकूटा में भी एक दीवार गिरी है। इसके अलावा देहातों में भी कई जगह दीवार आदि गिरने के मामले सामने आए हैं।

बाजरा व मक्का के किसानों को हुआ नुकसान
खेतों के लिए पहली बारिश कहीं अच्छी तो कहीं नुकसानदायक साबित हुई है। मक्का व बाजरा के खेतों के लिए ये बारिश काफी नुकसानदायक साबित हुई है। कई जगह मक्का व बाजरा के खेत जलमग्न हो गए हैं। इससे बाजारा व मक्का की पकी फसल में पानी चला गया। वहीं कई जगह खेतों में पड़ा बाजरा डूबने के कारण खराब हो गया। धान के किसानों के लिए बारिश काफी लाभदायक साबित हुई है।

हमारी करीब 20 बीघा बाजारा की फसल इस बारिश के कारण खराब हो गई है।-दीपक सेंगर, गांव फरोली, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed