{"_id":"6897a7880b48cbc4c00594c9","slug":"heavy-rain-accompanied-by-storm-city-grappled-with-waterlogging-hathras-news-c-56-1-hts1003-135732-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आंधी के साथ आई तेज बारिश, जलभराव से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आंधी के साथ आई तेज बारिश, जलभराव से जूझा शहर
Sun, 10 Aug 2025 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
बारिश में कंचन नगर वाली गली में हुआ जलभराव। संवाद
- फोटो : Samvad
रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार-शनिवार की रात हुई तेज बारिश से बारिश शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। रात को करीब दो घंटे तक तेज बारिश का सिलसिला चला। इसके बाद भी रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे मौसम में तरावट आ गई और उमस से लोगों को राहत मिली।
कई दिन की उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों ने शनिवार को पूरे दिन खुशनुमा मौसम होने के कारण राहत की सांस ली। हालांकि रात के समय तेजी आंधी के साथ आई बारिश के बाद रुक-रुककर बारिश का सिलसिला दोपहर तक चला। बावजूद इसके रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण सड़कों पर अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दी। पूरे दिन बादल छाये रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों की सड़कों पर जलभराव दिखाई दिया। शहर के मोहनगंज, कंचन नगर, नवीपुर, बालापट्टी, नाई का नगला, चामड़ गेट, बीएच ऑयल मिल रोड, गणेशगंज, ढकपुरा रोड, किला गेट आदि इलाकों में पानी भरा नजर आया, जिससे इन रास्तों पर लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिन रास्तों पर पानी की निकासी हो गई, वहां कीचड़ की वजह से राहगीर परेशान रहे।