Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Heater business is slow due to lack of fog.

Hathras News: कोहरा नहीं पड़ने से हीटर कारोबार है सुस्त

Sat, 13 Dec 2025 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Heater business is slow due to lack of fog.
दिसंबर के 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इस बार सर्दी बहुत कम हो रही है। कोहरा नहीं पड़ने और ठंड कम रहने से बाजारों में हीटर, ब्लोअर, गीजर और कमरे गर्म रखने वाले अन्य विद्युत उपकरणों की मांग नहीं हो रही है। आमतौर पर दिसंबर की शुरुआत में ही ठंड बढ़ते ही इनका कारोबार बढ़ जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। कारोबार ठप सा पड़ गया है।
विज्ञापन


थोक और फुटकर व्यापारी बताते हैं कि उन्होंने अक्तूबर-नवंबर में ही स्टॉक भर लिया था, क्योंकि हर वर्ष दिसंबर की पहली बारिश या कोहरा पड़ने के बाद हीटर की बिक्री अचानक बढ़ जाती है। कई व्यापारी कंपनियों से एडवांस बुकिंग पर माल लेते हैं, लेकिन इस बार मौसम ऐसा है कि खरीदार दुकान तक पहुंच ही नहीं रहे। एक बड़े विद्युत उपकरण विक्रेता के अनुसार पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में ही इतनी ठंड पड़ रही थी कि प्रतिदिन 40-50 हीटर बिक जाते थे, लेकिन इस बार तो 4-5 भी नहीं बिक रहे। छोटे दुकानदारों का कहना है कि बिक्री में 60 से 80 प्रतिशत तक की गिरावट है, जबकि स्टॉक गोदामों में भरा पड़ा है।
विज्ञापन



सर्दी के अन्य उपकरणों की बिक्री भी कम

इस साल हीटर, ब्लोअर, गर्म पानी की केतली, गर्म पानी की बोतल, रूम वार्मर, स्टीमर और थर्मल जैसी वस्तुएं भी खरीदारों के इंतजार में धूल फांक रही हैं। फुटकर दुकानदारों को चिंता है कि यदि आने वाले दिनों में ठंड नहीं बढ़ी तो उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापारियों की उम्मीद है कि जनवरी में सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हीटर का थोक कारोबार मात्र 10 दिन का है। कड़ाके की सर्दी शुरू होने से तुरंत पहले माल बिकना शुरू हो जाता है, लेकिन इस साल बिक्री न के बराबर है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में माल बिके।

-अशोक अग्रवाल, हीटर के थोक विक्रेता।
इस समय रात के समय सर्दी हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप है। जब तक दिन में सर्दी नहीं होगी हीटर आदि की बिक्री में इजाफा नहीं होगा। हमें हाथ तापने वाली ठंड का इंतजार है।
-दिलीप कुमार, हीटर के फुटकर विक्रेता।


बीते पांच वर्षों में 10 दिसंबर का तापमान

वर्ष 2025


अधिकतम 28 डिग्री
न्यूनतम 10 डिग्री

वर्ष 2024


अधिकतम 23 डिग्री
न्यूनतम 07 डिग्री

वर्ष 2023


अधिकतम 26 डिग्री
न्यूनतम 13 डिग्री

वर्ष 2022


अधिकतम 26 डिग्री
न्यूनतम 10 डिग्री

वर्ष 2021


अधिकतम 23 डिग्री
न्यूनतम 09 डिग्री

वर्ष 2020


अधिकतम 31 डिग्री
न्यूनतम 14 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed