फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Heat attack... scorching sun and hot winds scorched

Hathras News: गर्मी का वार..तेज धूप और गर्म हवाओं ने झुलसाया

Thu, 15 May 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 15 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Heat attack... scorching sun and hot winds scorched
मंगलवार को शाम ढलने के बाद आई आंधी से तापमान में आई गिरावट का असर बुधवार की सुबह तक कायम नहीं रह सका। बुधवार की सुबह से ही तेज धूप तन झुलसाने लगी। दोपहर में गर्म हवाओं की मार ने बेहाल कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह बुधवार को तापमान में दो डिग्री से भी ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से गर्मी पड़ने लगी। 10 बजते-बजते गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर को गर्म हवाएं चलने लगीं। लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले और वो भी शरीर को सिर से पांव तक ढंककर।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के समय दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे नजर आए। दिनभर लोग अपने घरों, दुकान और दफ्तरों में एसी और कूलर के सामने बैठे रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किए। ठंडे पेय और खाद्य पदार्थों की बिक्री में भी इजाफा हुआ। आइसक्रीम और जूस की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। शाम ढलने के बाद ही बाजारों में हलचल बढ़ी और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को तापमान में दो डिग्री का और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed