{"_id":"68016899439e4410e3052104","slug":"heart-attack-is-taking-lives-again-two-youths-died-hathras-news-c-56-1-sali1016-130171-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जान ले रहा हार्ट अटैक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जान ले रहा हार्ट अटैक, दो युवकों की मौत
Fri, 18 Apr 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
हार्ट अटैक एक बार फिर लोगों की जान ले रहा है। पिछले 24 घंटे में दो युवकों की हार्ट अटैक से जान चली गई। इन दोनों को बागला जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। दोनों की मौत से उनके परिजन शोक में डूब गए।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी 40 वर्षीय अफाक के चचेरे भाई ने बताया कि उनके भाई ने बुधवार को दिन में खेतों में पानी लगाया था। रात के समय वह मजदूरों से भूसा भरवाकर घर आए और हाथ पैर धोने के बाद खाना खाकर सो गए। सुबह होने पर जब वह नहीं उठे तो उनको जगाया गया। नहीं जागने पर उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी एवं दो वर्षीय बच्ची को बिलखता हुआ छोड़ गए हैं।
कासगंज जिले के गांव धातऊ निवासी 40 वर्षीय धर्मेेंद्र को कई दिनों से उच्च रक्त चाप की बीमारी थी। उनका उपचार भी चल रहा था। बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ बस से हाथरस आ रहे थे। उन्हें यहां से दवा लेनी थी। बस में उनकी तबीयत खराब हो गई। पत्नी उनको लेकर बागलाप जिला अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सकों ने उनको दवा दी, लेकिन दवा खाने के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। धर्मेंद्र के तीन पुत्री और एक पुत्र है। वह बेहद गरीब परिवार से हैं। चिकित्सकों ने दोनों युवकों की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।