{"_id":"5ced7812bdec220777254b19","slug":"health-status-status-is-very-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति बेहद खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति बेहद खराब
Tue, 28 May 2019 11:57 PM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Tue, 28 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अधीनस्थों को निर्देश देते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जिला स्वास्थ्य समिति की डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में प्रगति खराब होने पर कडी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों की स्थिति खराब होने पर भी नाराजगी जाहिर की।
डीएम ने संचालित जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता निवारण, पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसुति महिलाओं को मिलने वाली धनराशि में सीएचसी के भुगतान की स्थिति खराब होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सीएचसी के एमओआईसी भुगतान की स्थिति 90 प्रतिशत से अधिक करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों की स्थिति खराब होने पर भी नाराजगी जाहिर की। जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकत्रियों के भुगतान में किसी भी स्तर पर लंबित होने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में जन्म लेने वाले प्रत्येक प्रसुति महिलाओ को परिवहन की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक के दौरान महौ सीएचसी द्वारा ओपीडी के माध्यम कम मरीज देखे जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सभी डाक्टर अपने अस्पतालों में अधिक अधिक से समय व्यतीत करके मरीजों को सुविधा का लाभ पहुचाएं। कई योजनाओं की समीक्षा के दौरान रिपोर्टो में विषमता पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रिपोर्ट को नोडल अधिकारी स्वयं आकलन के पश्चात बैठक में प्रस्तुत करें। उन्होंने जनपद मे टीकाकरण की बीसीजी के टीकाकरण के अतिरिक्त अन्य टीकाकरण की खराब स्थिति को सुधारने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत समस्त बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना सुनिश्चित किया जाएं। सीएचसी महौ, सादाबाद तथा हसायन में आशाओं की रिपोर्टिंग खराब होने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आशाओं की रिपोर्टिंग शत-प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित किया जाये।