फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Heads demonstrated at the block office

ब्लॉक कार्यालय पर प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Aug 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Heads demonstrated at the block office
एडीओ पंचायत भवन के सभागार में एपीओ हरिओम कुमार का घेराव करते प्रधान। संवाद - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

विकास खंड के एपीओ कार्यालय में चल रही मनमानी व कमीशन खोरी को लेकर प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधान व प्रधान के जनप्रतिनिधियों ने विकास खंड कार्यालय में बैठक कर शोषण के खिलाफ लामबंद होते हुए एपीओ का घेराव करते हुए ब्लॉक कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
ग्राम प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों की मनमानी कार्य प्रणाली के दौरान की जा रही कमीशनखोरी के साथ मनरेगा के कार्य में साठ प्रतिशत कच्चे व चालीस प्रतिशत पक्के कार्य कराए जाने का प्रावधान है। मगर मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व खंड विकास अधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायतों में पिछले एक वर्ष से कोई भी पक्का कार्य नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

प्रधानों ने कहा कि अगर अवैध वसूली व मनरेगा के तहत हो रही मनमानी पर रोक नहीं लगाई गई तो प्रधान सामूहिक रूप से आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता जिरौली कलां के प्रधान मुकेश कुमार शर्मा व संचालन प्रधान पति नगरिया पट्टी देवरी निरोत्तम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सत्यभान सिंह प्रधान मैदामई, प्रधान प्रतिनिधि सुनीत पुष्कर, जीतू सिंह प्रधान, संदीप कुमार प्रधान, सुरेंद्र कुमार नगला सकत, महेश कुमार, देवेंद्र कुमार कुशवाहा प्रधान पोरा, जयपाल सिंह प्रधान चांदनपुरा, अशोक कुमार, प्रधान पति आशू, उदय प्रताप सिंह, पवन कुमार प्रधान, राजू प्रधान, महेश प्रधान, देवेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह प्रधान श्रीनगर, देवेंद्र सिंह प्रधान पति कलूपुरा, रेशमपाल सिंह, गजेंद्र सिंह प्रधान मथुरापुर, ठाकुरदास प्रधान बनवारीपुर, राजेन्द्र सिंह, प्रधान पति महेवा एके सिंह, जयपाल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश, प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव, सुनील कुमार यादव सहित तमाम ग्राम पंचायतों के प्रधान व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed