फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Headmaster and Assistant Teacher Suspended

हेडमास्टर और सहायक अध्यापक निलंबित

Fri, 17 Aug 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सादाबाद (हाथरस)। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सादाबाद (हाथरस)।  Updated Fri, 17 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Headmaster and Assistant Teacher Suspended
थाने पर प्राथमिक विद्यालय बाजीबुर्ज की शिकायत लेकर पहुंचे गांव ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala
 स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय बुर्ज बाजी में ध्वजारोहण नहीं किए जाने और एक शिक्षक के दो साल से स्कूल नहीं आने, लेकिन उसकी हाजिरी रोजाना लगाए जाने से गुस्साए ग्रामीण बुधवार को थाने पहुंच गए। यहां इन ग्रामीणों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पीआरवी शिक्षक को थाने ले आई। बीएसए हरिश्चंद्र ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।  
विज्ञापन


ग्रामीण नरेंद्र दीक्षित, सचिन दीक्षित, राजकुमार, धर्मेंद्र, पंकज शर्मा, मोहन दीक्षित, सुशील दीक्षित, उदित कौशिक, सुमित कौशिक आदि ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाए थे कि उनके गांव बुर्ज बाजी के प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण नहीं किया गया। झंडा एक कोने में रखा हुआ मिला। इसके अलावा जब स्कूल का हाजिरी रजिस्टर देखा तो पाया गया कि एक शिक्षक जो कि दो साल से विद्यालय में नहीं आया है, फिर भी उसकी हाजिरी रजिस्टर में लगी हुई थी। इधर, इस मामले की जानकारी जब कुछ शिक्षक नेताओं को हुई तो वह भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


बीएसए हरिश्चंद्र ने भी इस मामले का संज्ञान लिया और वह गांव बुर्ज बाजी स्थित स्कूल पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों से बातचीत की और प्रधानाध्यापक के भी बयान लिए। इसके बाद गुरुवार को बीएसए ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पूरनचंद्र और स्कूल नहीं आने वाले सहायक अध्यापक चंद्रप्रकाश को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। बीएसए ने निलंबन पत्र भी जारी कर दिए।  निलंबन पत्र में बीएसए ने कहा है कि प्रधानाध्यापक पूरनचंद्र को अपने कार्यकाल के दौरान गंभीर अनियमितताओं व कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतने और 15 अगस्त को ठीक प्रकार से ध्वजारोहण नहीं करने, सहायक अध्यापक चंद्रप्रकाश को विद्यालय बिना आए ही पिछले डेढ़ से दो सालों से उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने, दो अलग-अलग उपस्थिति पंजिका बनाने, सहायक अध्यापक चंद्रप्रकाश को जनवरी 2018 से मार्च 2018 तक 16 अवकाश प्रदान करने और अन्य आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय सादाबाद से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं सहायक अध्यापक चंद्रप्रकाश को बिना आए ही उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने, दो अलग अलग उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने, 16 अवकाश का उपभोग करने और अन्य आरोपों में निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय सहपऊ से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने इस मामले की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी सहपऊ बीएन देवपुरिया को जांच अधिकारी नामित किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed