{"_id":"60a55fcf8ebc3eb2aa15ec94","slug":"head-constable-suspended-inspector-line-spot-hathras-news-ali2634802135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल निलंबित, दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल निलंबित, दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इस समय पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अवैध शराब के खिलाफ एक अभियान शुरू कर रखा है।
इसका नाम ऑपरेशन प्रहार रखा गया है। इस अभियान के तहत लगातार अवैध शराब पकड़ी जा रही है और शराब की कई फैक्टरियां भी पकड़ी गई हैं। दो दिन पहले मुरसान में थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मिलकर वहां अवैध शराब की फैक्टरी गांव गदाई में पकड़ी थी।
लेकिन इलाके के हलका इंचार्ज उपनिरीक्षक रामआधार यादव व हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार को इसकी जानकारी ही नहीं थी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी ने उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।