{"_id":"5fee0f848ebc3e3ec95ffb4f","slug":"have-been-sacked-hathras-news-ali252539658","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिटिया के परिजन बोले, डीएम को बर्खास्त किया जाना चाहिए था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिटिया के परिजन बोले, डीएम को बर्खास्त किया जाना चाहिए था
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के तबादले पर बिटिया के परिजनों का कहना है कि हम चाहते थे कि शासन डीएम को बर्खास्त करे, लेकिन शासन ने केवल तबादला किया है।
बिटिया के भाई का कहना था कि हमारी बहन के शव का डीएम ने हमारी इच्छा के विरुद्ध रात्रि में अंतिम संस्कार कराया। हम तभी से डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन शासन ने केवल उनका तबादला किया है।
हम अपनी यह मांग एसआईटी के सामने भी रख चुके थे। बिटिया के भाई का यह भी कहना है कि वर्ष 2020 ने हमें इतने जख्म दिए हैं कि हम भूल नहीं सकते। ऐसा साल फिर कभी न आए।