फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras's Pallavi selected from the district for the State Teacher Award.

Hathras News: आविष्कार, छात्रवृत्ति और शैक्षणिक नवाचारों से बदली तस्वीर

Tue, 01 Sep 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 01 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras's Pallavi selected from the district for the State Teacher Award.
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुनी गईं शिक्षिका पल्लवी चतुर्वेदी। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
मुख्यमंत्री अभ्युदय उच्च प्राथमिक विद्यालय सासनी की विज्ञान विषय की सहायक अध्यापक पल्लवी चतुर्वेदी का चयन उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए हुआ है। शासन स्तर से जारी की गई कुल 61 उत्कृष्ट शिक्षकों की सूची में हाथरस जिले से पल्लवी का नाम है। पल्लवी ने राष्ट्रीय आविष्कार, पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिलाने और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों से शिक्षा की तस्वीर बदली है।
विज्ञापन

शासन उप सचिव शंभू प्रसाद की ओर से सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों की आधिकारिक सूची जारी की गई है। वर्ष 1867 में स्थापित इस विद्यालय में पल्लवी चतुर्वेदी की तैनाती वर्ष 2013 में पदोन्नति के उपरांत हुई थी।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि से न केवल बेसिक शिक्षा विभाग, बल्कि पूरे जिले के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षिका पल्लवी चतुर्वेदी का कहना है कि विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक समीक्षा शर्मा, सहयोगी शिक्षकों के सहयोग और बच्चों की मेहनत की वजह से ही यह मुकाम हासिल हो सका है। उनका लक्ष्य सरकारी स्कूल के बच्चों को हर स्तर पर निजी स्कूलों से बेहतर और आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उपलब्धियों से गढ़ी सफलता की कहानी

-राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में लगातार दबदबा : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार चार वर्षों (सत्र 2022-23, 2023-24, 2024-25 और 2025-26) से जनपद स्तर पर सर्वोत्कृष्ट रहा है।
-छात्रों की ऐतिहासिक सफलताएं : उनके मार्गदर्शन में छात्र मनु कुमार ने 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, छात्रा पूर्वी राज व चंचल ने टैबलेट व टेलीस्कोप और छात्र मनीष कुमार ने जनपद स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
-25 से अधिक छात्र छात्रवृत्ति के लिए चयनित : इंस्पायर अवार्ड योजना और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय के लगभग 25 से अधिक छात्र-छात्राएं चयनित हो चुके हैं।

-स्मार्ट क्लास व एलबीडी से रोचक पढ़ाई : विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से गणित व विज्ञान के कठिन पाठ्यक्रमों को रोचक विधि से पढ़ाया जाता है, वहीं लर्निंग बाय डूइंग (एलबीडी) के जरिये बच्चों को व्यावहारिक जीवन के उपयोगी कौशल सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed