फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth of Sasni town turns out to be Corona positive, Corona report positive after death of Basgoi villager

हाथरस: सासनी कस्बे का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, बसगोई के ग्रामीण की मृत्यु के बाद कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Thu, 16 Jul 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth of Sasni town turns out to be Corona positive, Corona report positive after death of Basgoi villager
सासनी: कस्बे में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक को इलाज के लिए ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के एक युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है, जिससे कस्बे में खलबली मच गई। गांव बसगोई निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट भी मौत के बाद पॉजिटिव आई है। कस्बे में पॉजिटिव मिले युवक को स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से मुरसान के कोविड वन अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के 13 अन्य सदस्यों को सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। ग्राम बसगोई निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट मृत्यु के बाद पॉजिटिव आने पर उसके परिवार के भी 25 सदस्यों को सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में क्वारंटीन किया गया है।
डीएम ने कस्बे में पॉजिटिव मिले युवक के घर के चारों तरफ ढाई सौ मीटर एरिया को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। इस इलाके में बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इलाके में पुलिस की भी तैनाती कर दी गई है। कोरोना पॉजिटिव निकला यह युवक कपड़े की दुकान करता है। इतिहास खंगालने पर पता चला कि वह दुकान पर सामान खरीदने आए किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि उसने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर 11 जुलाई को कोरोना परीक्षण कराया था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्राम बसगोई में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 11 जुलाई को ग्रामीणों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। इस दौरान 68 वर्षीय गिरिराज प्रसाद की मौत हो गई। 14 जुलाई को मिली रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को कस्बा एवं बसगोई तथा स्वास्थ्य केंद्र पर आए सभी 83 लोगों के नमूने जांच के लिए संकलित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed