फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth committed suicide by shooting

हाथरस : गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

Fri, 16 Apr 2021 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth committed suicide by shooting
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
भूरा उर्फ अश्वनी (40) पुत्र विशम्बर सिंह बृहस्पतिवार को घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। उसका छोटा भाई उसे खाना देने पहुंचा। वह खाना देकर वापस लौट गया। इसी बीच भूरा के कमरे से गोली चलने की आवाज आई, जिसे सुनकर परिवार के लोग कमरे की तरफ दौड़े। भूरा जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस के अनुसार भूरा ने खुद ही अपने आप को गोली मारी थी। भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। इस बात की जानकारी ग्रामीणों हुई तो घटनास्थल पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

एसएचओ राजीव यादव भी गांव अखईपुर पहुंच गए । मामले की जानकारी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसएचओ राजीव यादव ने बताया कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed