{"_id":"62a38caf42bf044e830429d5","slug":"hathras-youth-clashed-over-bathing-in-swimming-pool-stampede-hathras-news-ali29359140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर भिड़े युवक, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर भिड़े युवक, मची भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ रोड स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने गए कुछ युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और फिर देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद पूल संचालक भी मौके से फरार हो गया।
शुक्रवार की दोपहर को सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव सोखना के निकट बने स्वीमिंग पूल में कुछ युवक नहा रहे थे। इस बीच वहां पर और लोग भी आ गए। उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फिर उनके बीच मारपीट होने लगे।
युवकों के दो गुटों की भिड़ंत होने पर स्वीमिंग पूल में नहा रहे अन्य युवकों में भगदड़ मच गई। दोनों गुट मारपीट करते-करते पूल से बाहर आ गए। इतने में ही पूल संचालक ताला लगाकर वहां से भाग गए। हंगामा व मारपीट करने वाले युवक भी कुछ देर बाद वहां से चले गए। संवाद