{"_id":"5ddad33e8ebc3e54b2004438","slug":"hathras-youth-arrested-for-assaulting-policeman-and-sent-to-jail-hathras-news-ali219655940","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार
शराब के नशे में पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान थाने के सिपाही से शनिवार को की गई मारपीट के मामले में शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि शनिवार की शाम को कोतवाली मुरसान के चौराहे के निकट दो कांस्टेबिल जब ड्यूटी पर तैनात थे तो इस दौरान कस्बे का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर वहां आया और इन सिपाहियों से उलझ गया। उसने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की थी। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया था। एक कांस्टेबल से उसने हाथापाई कर दी थी। मौके पर काफी भीड़ भी लग गई थी। थाने से और पुलिसकर्मी भी आ गए थे।
इस युवक को हिरासत में ले लिया था। कोतवाली निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि पकड़े गए युवक विशाल गौड़ निवासी आर्य समाज रोड मुरसान के खिलाफ पुलिसकर्मी से अभद्रता करने, सरकारी काम में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपों के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।