फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Young man caught snake, bitten thrice while leaving

हाथरस : युवक ने सांप को पकड़ा, छोड़ते समय तीन बार डसा

Tue, 27 Sep 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:51 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शहर के मोहल्ला नाई नगला निवासी एक युवक ने घर में निकले सांप को पकड़ लिया।युवक सांप को पकड़कर छोड़ने जा रहा था, इसी बीच सांप ने उसे तीन बार डस लिया।

विज्ञापन
Hathras: Young man caught snake, bitten thrice while leaving

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नाई नगला निवासी एक युवक ने घर में निकले सांप को पकड़ लिया। छोड़ने ले जाने के दौरान सांप ने युवक को तीन बार डस लिया। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नाई का नगला निवासी अमजद खां पुत्र बन्ने खां सोमवार की रात घर पर बैठा हुआ था। इसी बीच पड़ोसी के घर में सांप निकल आया। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंच गया। अमजद ने बहादुरी दिखाते हुए कहा कि सांप को मैं पकड़ कर लाता हूं।
विज्ञापन

युवक सांप को पकड़कर छोड़ने जा रहा था, इसी बीच सांप ने उसे तीन बार डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। यह देख उसके परिवार के लोग घबरा गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर दिया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है। इधर, चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी निवासी चंद्रवती पत्नी रामेश्वर को मंगलवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर महिला को उपचार दिया गया। अब महिला की स्थिति नियंत्रण में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed