{"_id":"636173e25945367fa66c7774","slug":"hathras-worship-of-gomata-took-place-on-gopashtami-gocharan-yatra-taken-out-hathras-news-ali3037995199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गोपाष्टमी पर हुई गोमाता की पूूजा, निकाली गोचारण यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गोपाष्टमी पर हुई गोमाता की पूूजा, निकाली गोचारण यात्रा
विज्ञापन
हाथरस : गोपाष्टमी पर गायों का पूजन करते भाजपा जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गोपाष्टमी के मौके पर मंगलवार को शहर की गोशालाओं और अन्य स्थानों पर गोमाता की पूजा की गई। गोमाता को गुड़ और चारा खिलाया गया। इस मौके पर भजन-कीर्तन हुआ। शहर में गोचारण यात्रा निकाली गई।
श्री कृष्ण गोशाला सेवा समिति द्वारा गोपाष्टमी के मौके पर परंपरागत नगर भ्रमण गोचारण लीला के अंतर्गत उत्साह, उल्लास एवं श्रद्धा के साथ गोचारण यात्रा निकाली गई। श्री कृष्ण गोशाला में सर्वप्रथम प्रात: काल से ही गो भक्तों ने विधि विधान से गोमाता का पूजन किया। इसके उपरांत भूरापीर चौराहा, गोपाल धाम, चक्की बाजार, सब्जी मंडी चौराहा, नयागंज, पसरट्टा बाजार, नजिहाई बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, कमला बाजार आदि विभिन्न बाजारों से होकर सरक्यूलर रोड, खाती खाना होते हुए गोशाला पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई।
इस मौके पर गिरिराज किशोर अग्रवाल जीके वाले, दीपेश सराफ, अरविंद अग्रवाल, बालकिशन अग्रवाल, रामकिशन, मिंटू, त्रिलोकीनाथ, राकेश हींग वाले, पप्पन भगत, बंटी, गिरीश, बॉबी अग्रवाल, शिवकुमार, रामबिहारी रंग वाले, गोविंद, हरिया, श्याम राशन वाले, पंडित रामजीलाल शर्मा, आचार्य पंडित मनोज द्विवेदी आदि थे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में गोपाष्टमी का कार्यक्रम इगलास रोड स्थित बालाजी गोशाला में मनाया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। विहिप के विभाग अध्यक्ष राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, कन्हैयालाल वार्ष्णेय, नरेंद्र सिंह, सचिन अग्रवाल, गोपाल के शर्मा आदि थे। वहां पूरे दिन भजन-कीर्तन के साथ गो पूजन का सिलसिला चला। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा आदि ने भी गोशाला में गोमाता का पूजन किया। वार्ष्णेय महिला वेलफेयर सेवा समिति ने भी गोपाष्टमी के मौके पर लावारिश गायों को चारा खिलाया। इस मौके पर श्यामा श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक वार्ष्णेय ने बेसहारा गायों के एक माह के चारे के लिए धनराशि दी। संवाद