{"_id":"5f0223ff8ebc3e42cd2170a1","slug":"hathras-worker-killed-in-suspicious-circumstances-in-the-rug-factory-hathras-news-ali237901777","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गलीचा फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गलीचा फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला उम्मेद स्थित एक गलीचा फैक्टरी में अचानक से एक मजदूर बेहोश हो गया। जिसके बाद उसके साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर वहां से चले गए।
शहर से सटे गांव सीर निवासी प्रमोद कुमार (50) पुत्र रामप्रकाश नगला उम्मेद स्थित गलीचा एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। रविवार को भी फैक्टरी में मजदूरी करने गया था। बताया जा रहा है कि शाम के वक्त प्रमोद व उसके साथी एक गाड़ी में धक्का लगा रहे थे। इसी बीच प्रमोद को चक्कर आया और वहीं पर गिर गया।
यह देख उसके साथी घबरा गए और प्रमोद को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई शिकायत लेकर आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।जगद