फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Women police personnel doing social service along with duty

हाथरस: ड्यूटी के साथ समाजसेवा भी कर रहीं महिला पुलिस कर्मी

Thu, 30 Apr 2020 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Women police personnel doing social service along with duty
हाथरस: पुलिस लाइन में जरूरतमंद लोगों के लिए मास्क तैयार करतीं महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जहां एक तरफ महिला पुलिस कर्मी कोरोना महामारी के दौरान अपनी ड्यूटी कर रही हैं। वहीं पर वह समाजसेवा में भी अपना योगदान दे रही हैं। यूपी पुलिस की कोरोना योद्धा महिला पुलिस कर्मी गरीब जरूरतमंदों के लिए मास्क बना रही हैं। पुलिस लाइन में एसपी गौरव बंसवाल ने मास्क बना रही महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
कोविड-19 को लेकर हुए लॉकडाउन के चलते मास्क की डिमांड एकदम से बढ़ गई। इस कारण काफी लोगों को मास्क खरीदने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। इस मुश्किल से छुटकारा दिलाने के लिए एसपी गौरव बंसवाल ने महिला पुलिसकर्मियों से मास्क बनवाना शुरू किया है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं रहे और उसके पास मास्क नहीं मिल पाने जैसा कोई बहाना भी न रहे। इस काम को महिला पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ कर रही हैं। मास्क बना रही महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि वे इन मास्कों को गरीब, निर्धन लोगों के लिए बना रही हैं, जो लोग इन्हें खरीदने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में दुकानों से भी लोग मास्क नहीं खरीद पा रहे हैं, ऐसे लोगों को भी मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रिपल लेयर मास्क महिला पुलिस कर्मियों द्वारा बनाए गए हैं। इन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ध्यान में रखकर ऐसा किया है। करीब साढ़े चार हजार मास्क कपड़ा मंगवाकर बनाए जा रहे हैं, ताकि पुलिस कर्मियों और जरूरतमंदों को मास्क उपलब्ध कराए जा सकें। सभी को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गौरव बंसवाल, एसपी हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed