{"_id":"6304f3e33c34bf0cb638c179","slug":"hathras-woman-troubled-by-threats-reached-sadabad-from-gwalior-sadabad-news-ali298725353","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस ः धमकियों से परेशान महिला ग्वालियर से सादाबाद पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस ः धमकियों से परेशान महिला ग्वालियर से सादाबाद पहुंची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
भद्दे कॉल और धमकियों से परेशान होकर ग्वालियर निवासी एक महिला मंगलवार को अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गई। महिला का आरोप है कि उसे काफी समय से कुछ लोगों कॉल करके परेशान कर रहे हैं और अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं।
महिला कुछ समय पहले किसी रिश्तेदार में यहां आई थी। उसके पति का देहांत हो चुका है। इस दौरान गांधी मार्केट स्थित एक मोबाइल की दुकान से उसने अपना मोबाइल रिचार्ज कराया था। मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक ने इस महिला का नंबर सुरक्षित कर लिया और उसे बाद में कई बार कॉल किया।
महिला ने जब युवक को कोई भाव नहीं दिया तो उसने महिला का मोबाइल नंबर कस्बे के कई लोगों को बांट दिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसे लगातार भद्दे कॉल आने लगे। एक युवक ने महिला को वीडियो कॉल लगा दिया। महिला इस दौरान नहा रही थी और भूलवश उससे कॉल रिसीव हो गया। कॉल करने वाले युवक ने इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
वीडियो दिखाकर महिला को लगातार धमकी दी जाने लगी। महिला ने शिकायत में बताया कि उस पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा न करने पर युवक ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। धमकियों से परेशान होकर महिला शिकायत करने के लिए ग्वालियर से सादाबाद पहुंच गई। कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार सिंह का कहना है कि मामला ग्वालियर का है, इसलिए मुकदमा वहीं लिखा जाएगा।