फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Wind of devotion in Jain temples on Dashlakshna festival

हाथरस : दशलक्ष्ण पर्व पर जैन मंदिरों में बही भक्ति की बयार

Fri, 17 Sep 2021 09:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Wind of devotion in Jain temples on Dashlakshna festival
दाऊबाबा मंदिर पर लाइटो से भव्य सजावट। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दक्षलक्षण पर्व के तीसरे दिन भी जैैन मंदिरो में भक्ति की बयार बही। सभी मंदिरों में मूलनायक प्रतिमा के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन तथा विभिन्न धर्म पर आधारित प्रतियोगिताएं हुई। नयाबांस स्थित श्री चंदा प्रभु भगवान अतिशय क्षेत्र मंदिर, हलवाई खाना स्थित श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छोटा मंदिर चैत्यालय, नयागंज स्थित ठाकुर नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हनुमान गली सहित विभिन्न मंदिरों में बडी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर पूजन किया।
नयागंज स्थित नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मूलनायक भगवान नेमीनाथ की प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक के उपरांत शांतिधारा की बोली श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन द्वारा ली गई। जबकि आरती की बोली शिक्षक पंकज जैन ने ली। मथुरा चैरासी जैन मंदिर से आए प्रियांश जैन शास्त्री जी के सानिध्य में भजन-पूजन के साथ-साथ शांतिधारा की गई।
विज्ञापन

हलवाई खाना बड़े जैन मंदिर में बाल पंडित विशाल जैन ने अभिषेक व पूजन कराया गया। श्री दक्षलक्षण महामंडल विधान के साथ-साथ कई पूजन कराए गए। मौके पर राकेश जैन, अध्यक्ष उमाशंकर जैन, सुमत प्रकाश जैन लोहिया, राजेश जैन, कमलेश जैन, संदीप जैन, संजीव जैन, सुधीर जैन, अरविंद जैन राजाबाबू, धीरज जैन, अनिल जैन गुड्डू, कैलाश चंद्र जैन, सुभाष चंद्र जैन, अमित जैन, मोनू जैन, पुलकित जैन, पंकज जैन, डिंपल जैन, विजय जैन लोहिया, डॉ. डीके जैन, जिनेंद्र जैन सिंपल, मयंक जैन, विजय जैन, सिद्धार्थ जैन, मनु जैन, अतुल जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed