फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Will vote for the candidate who develops the area

हाथरस : क्षेत्र का विकास करने वाले प्रत्याशी को ही देंगे वोट

Mon, 17 Jan 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Will vote for the candidate who develops the area
कस्बा सहपऊ में रामवीर उपाध्याय टी स्टॉल पर चुनावों की चर्चा करते लोग। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही गली-मोहल्लों के मोड़ पर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। खोखो व दुकानों पर बैठकर लोग चाय की चुस्कियों के साथ चुनाव पर चर्चा करते हर जगह दिख जाएंगे। इसमें राजनीतिक चर्चों के साथ स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चाएं होती हैं।
विज्ञापन

कोतवाली के पास कैनरा बैंक के सामने रामवीर उपाध्याय टी स्टॉल पर चर्चा करते हुए स्थानीय लोग कहते हैं कि जो प्रत्याशी स्वच्छ छवि के साथ-साथ क्षेत्र का विकास कराएगा वोट उसी को दिया जाएगा। वहीं, कुछ लोग पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट देने की बात कर रहे हैं तो कुछ क्षेत्र के विकास का एजेंडे पर भी मतदान भी बात करते दिख जाते हैं।
विज्ञापन

युवा वोटर मनीष जैसवाल कहते हैं कि जो प्रत्याशी हमारे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा मुहैया कराए, सरकारी शिक्षा संस्थान खुलवाए हम उसी प्रत्याशी को वोट देंगे। संजीव उपाध्याय जादूगर का कहना है कि प्रत्याशी अच्छी छवि का होना चाहिए। और क्षेत्र का विकास कराने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश शर्मा का कहना है जो कस्बा में होकर बस चलवाए हम उसी को वोट देंगे। वृद्ध राजाराम का कहना है जो प्रत्याशी गांवों की ओर जाने वाले रास्तों को पक्का कराए और उनकी टूट-फूट सही कराए उसी को अपना वोट देंगे।

पंकज टिर्री वाले ने कहा कि जो इस क्षेत्र में बेरोजगारी समाप्त करने के लिए उद्योग धंधे खुलवाए साथ ही सरकारी आईटीआई आदि ऐसे शिक्षा संस्थान खुलवाए जिसमेें गरीब घरों के बच्चे पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़े हो सके। इन समस्याओं जो प्रत्याशी उनको निजात दिलाएगा हम उसी का वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed