फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Who will do double blast, only he will be able to show amazing

हाथरस : जो करेगा डबल धमाल, वही दिखा पाएगा कमाल

Thu, 15 Apr 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Who will do double blast, only he will be able to show amazing
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पाने की चाहत रखने वाले प्रत्याशियों को इस बार डबल धमाल करना होगा। पहले तो उन्हें सदस्य पद का चुनाव जीतकर जनता में अपनी पकड़ साबित करनी होगी और उसके बाद उन्हें जिला पंचायत में अपना बहुमत साबित करना होगा। तभी वह इस पद तक पहुंच पाएंगे।
जिला पंचायत के कई वार्डों में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। इन्हीं वार्डों में से जीता हुआ सदस्य आगे अध्यक्ष की कुर्सी का दावेदार बनेगा। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने अधिकृत प्रत्याशी तो मैदान में नहीं उतारे, लेकिन उन्हें समर्थन जरूर दिया है। वहीं जिले के कुछ बड़े राजनेता व उनके परिजन भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनका मकसद ही जिला पंचायत की कुर्सी हासिल करना है।
विज्ञापन

ऐसे में इन प्रत्याशियों को सबसे पहले जनता की कसौटी पर खरा उतरना होगा। पहले इन्हें जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतना होगा। तब यह अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर सकेंगे। अध्यक्ष पद के दावेदारों ने चुनाव से पहले अपनी पूरी रणनीति तय कर ली है। वार्ड की स्थिति देखी और यह देखा कि किस वार्ड से वह मजबूती से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तदुपरांत उन्होंने वहां से नामांकन किया और चुनाव मैदान में उतरे। अपने कुछ समर्थकों को भी चुनाव मैदान में उतारा। उनका खर्चा भी इन प्रत्याशियों ने उठाया। इसका मकसद भी यही है कि उनके साथ उनके समर्थक प्रत्याशी भी जीत जाएं, जिससे जब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हों तो उन्हें ज्यादा सदस्य अपने पक्ष में न तोड़ने पड़ें। मतदान होने तक यह बड़े नेता इसी रणनीति में लगे रहे। बृहस्पतिवार को मतदान हो जाएगा।

अध्यक्ष बनने की चाह रखने वाले नेताओं के सामने दोहरी चुनौती होगी। पहली यह कि वह अपने क्षेत्र में विजयश्री हासिल कर सकें, जोकि जनता के माध्यम से उन्हें मिलनी है। दूसरी उसके बाद यह कि वह अपने पक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बहुमत जुटा सकें। मतदान होने पर अध्यक्ष पद के जो दावेदार इस पद को पाने के लिए जिला पंचायत सदस्य के रूप में मैदान में उतरे हैं, उनकी रणनीति यह भी रही कि अध्यक्ष पद के लिए भविष्य में जो संभावित दावेदार उनके सामने होगा, उसे सदस्य ही न चुनकर आने दिया जाए। इसके लिए भी रणनीति अपनाई गई। दलीय निष्ठाएं इस चुनाव में ताक पर रख दी गईं और दुश्मन के दुश्मन दोस्त भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed