{"_id":"6266e06923f5a64de269c570","slug":"hathras-wheat-procurement-has-not-started-yet-at-20-purchasing-centers-hathras-news-ali290109910","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 20 क्रय केंद्रों पर अभी तक नहीं शुरू हुई गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 20 क्रय केंद्रों पर अभी तक नहीं शुरू हुई गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अप्रैल का महीने खत्म होने को है लेकिन अभी तक जिले के 20 क्रय केंद्रों पर तो गेहूं की खरीद शुरू ही नहीं हुई है। मंडी में अधिक दाम मिलने के चलते किसान क्रय केंद्रों का रुख नहीं कर रहे हैं। अभी तक 67 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष मात्र 270 मीट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हुई है। लक्ष्य को लेकर विभागीय अधिकारियों की धड़कनें बढ़ी हुई है।
उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल से जिले में गेहूं खरीद की शुरुआत हुई। शासन स्तर से 67 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य तय किया गया। इसके सापेक्ष जिले के अधिकारियों ने 67 क्रय केंद्र तय कर दिए। अप्रैल माह में मात्र पांच दिन बाकी रह गए हैं। अभी तक गेहूं खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है।
मंडी में आढ़तियों के यहां गेंहू 2200 रुपये कुंतल तक बिक रहा है। केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क भी कर रहे हैं। किसान यह कह रहे है कि उन्हें मंडी में बढ़ा हुआ दर मिल रहा है। इसलिए वह केंद्र पर गेहूं नहीं बेच रहे हैं। इस मामले में डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का कहना है कि अभी तक जिले के बीस क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू नहीं हुई है।