{"_id":"65b8e88c486d6387a20aaf17","slug":"hathras-weather-news-update-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: देर रात से तनी घने कोहरे की चादर, थमी वाहनों की रफ्तार, हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: देर रात से तनी घने कोहरे की चादर, थमी वाहनों की रफ्तार, हो सकती है बारिश
सार
सुबह लोग टहलने के लिए घरों से बाहर निकले तो घना कोहरा देखकर उनके पैर ठिठक गए। लोगों ने निर्धारित समय से देरी से अपनी दिनचर्या शुरू की। घर से निकलते समय लोग सिर से लेकर पांव तक गर्म कपड़ों से ढ़के रहे। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन
कोहरे में स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में देर रात से शहर से लेकर देहात तक घने कोहरे की चादर तन गई। कोहरे कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा। लोगों ने ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 जनवरी की सुबह लोग टहलने के लिए घरों से बाहर निकले से घना कोहरा देखकर उनके पैर ठिठक गए। लोगों ने निर्धारित समय से देरी से अपनी दिनचर्या शुरू की। घर से निकलते समय लोग सिर से लेकर पांव तक गर्म कपड़ों से ढ़के रहे। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक हेड लाइट चलाते हुए वाहन चालाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने हीटर और आलव का सहारा लिया। दोपहर को धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। बाजरों में भी चहल-पहल रही। शाम ढ़लते ही मौसम में नमी फिर बढ़ गई। जानकारों के अनुसार 31 जनवरी को बादल छाए रहने व बारिश की आशंका जताई जा रही है। 1 फरवरी को भी बादल छाए रहने व बारिश की आशंका है।