फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Weather increasing the difficulties of heart patients, patients increased

हाथरस : हृदय रोगियों की मुश्किलें बढ़ा रहा मौसम, बढ़े मरीज

Wed, 21 Dec 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Weather increasing the difficulties of heart patients, patients increased
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ दिल के रोगियों की दिक्कत बढ़ गई है। जिला अस्पताल में हृदय रोगी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां रोजाना 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश को हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द व श्वांस लेने में परेशानी की शिकायत है।
सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से हेल्दी माना जाता है, लेकिन दिल के रोगियों के लिए यह मौसम नुकसानदेह साबित हो रहा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वरुण चौधरी ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ दिल के रोगियों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। गर्मियों में और सामान्य मौसम में दिल के रोगियों को कोई खास परेशानी नहीं होती, लेकिन सर्दियों में उन्हें ज्यादा तकलीफ होती है।
विज्ञापन

सर्दी में जहां ऑक्सीजन की कमी रहती है, जिससे रक्त वाहिनियां संकरी हो जाती हैं, जिससे दिल के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है। सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर सामान्य से कुछ ज्यादा रहता है, जो दिल के रोगियों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। जिन लोगों का कॉलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है, उनके लिए यह मौसम खासा खतरनाक होता है। इस मौसम में दिल के रोगियों को कई तरह की गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिल के मरीजों में घबराहट, हाई ब्लड प्रेशर, सीने में दबाव या जकड़न बढ़ जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- मीठा, नमकीन और खट्टा कम खाएं।
- सर्दियों में घर में दुबके न रहें, बल्कि धूप सेकें।
- हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित होने पर अधिक ठंड में सुबह के समय दवा लेकर ही बाहर निकलें।
- आउटडोर गतिविधियां कम से कम करें।
- एक मोटा कपड़ा पहनने की बजाय कपड़ों की कई तह पहनें, इससे ऊष्मा कपड़ों की परतों के बीच में देर तक एकत्र रहती है।
- सिर को अच्छी तरह से ऊनी कपड़ों से ढककर रखें।
- संतुलित, पोषक और ताजा भोजन खाएं।
- अल्कोहल और कैफीन के सेवन से बचें, क्योंकि ये शरीर से ऊष्मा को तेजी से बाहर निकालते हैं।
मरीजों की बात
सर्दी की शिकायत है। उसी की दवा लेने के लिए अस्पताल आया हूं। इसके अलावा मुझे अधिक ठंड से घबराहट महसूस होती है।
-मंगलसेन, मरीज
पिछले कई दिनों से बदल रहा मौसम बच्चों व बुजुर्गों को परेशान कर रहा है। मुझे भी सर्दी हो गई है। उसी की दवा लेने के लिए आई हूं।
-निक्की, मरीज
मुझे सांस की दिक्कत है। घबराहट होती है, ठंड से काफी परेशानी हो रही है। उसी की दवा लेने के लिए अस्पताल आया हूं।
-बबलू, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed