{"_id":"6a952c04c313670a210172df","slug":"attacked-for-protesting-against-abusive-language-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे लोगों को टोकना पड़ा भारी, घर में घुसकर पीटा, तमंचे की बट से वार कर सिर फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे लोगों को टोकना पड़ा भारी, घर में घुसकर पीटा, तमंचे की बट से वार कर सिर फाड़ा
Mon, 31 Aug 2026 12:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:54 PM IST
सार
पड़ोसी शराब के नशे में उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहा था। पीड़ित ने विरोध किया था तो आरोपी लाठी-डंडों व तमंचे से लैस होकर घर में घुस आए और हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जंक्शन के गांव पवलोई में शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे लोगों को टोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। गांव के विक्रम सिंह का आरोप है कि 27 अगस्त की रात पड़ोसी सुभाष ने अपने बेटे पुनीत, पत्नी सिमला व अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन
आरोप है कि पड़ोसी सुभाष शराब के नशे में उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहा था। उन्होंने विरोध किया था तो आरोपी लाठी-डंडों व तमंचे से लैस होकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में पुनीत ने विक्रम के सिर पर तमंचे की बट से वार कर उनका सिर फाड़ दिया। बीच-बचाव करने आए विक्रम के पिता कन्हैयालाल और रिश्तेदार दर्शन को भी आरोपियों ने पीटा।
विज्ञापन
हमले में कन्हैयालाल की पसलियां टूट गईं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों की जान बचाई। गंभीर हालत को देखते हुए कन्हैया लाल को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर सुभाष, पुनीत व सिमला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन