{"_id":"63938257d02b736ddb50e2fc","slug":"hathras-water-entered-the-fields-due-to-cutting-of-rajbaha-track-sasni-news-ali3066011196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रजबहा की पटरी कटने से खेतों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रजबहा की पटरी कटने से खेतों में घुसा पानी
Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
सार
हाथरस की सासनी स्थित गांव लढ़ौता में अलीगढ़ से हाथरस की ओर जा रहे रजबहा की पटरी कट जाने के कारण पानी खेतों में समा रहा है, जिससे खेत जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन
रजवाहा प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सासनी के गांव लढ़ौता में अलीगढ़ से हाथरस की ओर जा रहे रजबहा की पटरी कट जाने के कारण सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों की फसल को जर्बदस्त नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि अलीगढ़ से हाथरस की ओर जाने वाले इस रजबहे की पटरी आए-दिन कट जाती है, जिससे खेतों में रजबहे का पानी आ जाता है और फसलें बर्बाद हो जाती हैं।
विज्ञापन
कई बार ऐसा हो चुका है मगर प्रशासन द्वारा अभी तक इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। बृहस्पतिवार की देर शाम को अचानक पटरी कटने के कारण फिर सैकडों बीघा जमीन जलमग्न हुई। किसानों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन