फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Water crisis, bad roads, bad condition of Ward 26

हाथरस : पानी का संकट, सड़कें बदहाल, वार्ड 26 का बुरा हाल

Mon, 28 Nov 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Water crisis, bad roads, bad condition of Ward 26
हाथरस : शहर के वार्ड संख्या 26 में जर्जर सड़क। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर 26 के लोग जर्जर सड़क और पेयजल संकट जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई हैंडपंप खराब हैं। शहर के कई मुख्य बाजार इस वार्ड में हैं, लेकिन यहां सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर के वार्ड संख्या 26 में दिल्ली वाला चौक, लोहट बाजार, रुई की मंडी, सीकनापान गली, गांधी चौक, बुर्ज वाला कुआं और चामड़ गेट की एक तरफ के इलाके आते हैं। शहर के यह अधिकांश इलाके मुख्य बाजारों की शक्ल में हैं।
विज्ञापन

इन इलाको में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के बाद खोदी गईं सड़कों को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया। साथ ही रुई की मंडी इलाके में पानी की लाइन नहीं डाली गई है। कई हैंडपंप खराब हालत में हैं। इसके अलावा वार्ड में ंबिजली की लाइनें झूल रही हैं। यहां किसी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी नहीं हुआ है। इसकी वजह से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद का पक्ष
मेरे द्वारा वार्ड में छह सड़कें बनवाई गई हैं। सात नये हैंडपंप लगवाए गए हैं। छह हैंडपंप रिबोर कराए गए हैं। वार्ड में सफाई के पर्याप्त इंतजाम हैं। अमृत योजना के तहत रवुई की मंडी में पाइप लाइन नहीं डाली गई है। जिन इलाकों में डाली गई है, उनमें लीकेज के चलते सुबह और शाम पानी की बर्बादी होती है। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
-पवन गुप्ता, सभासद वार्ड 26
बाशिंदों की व्यथा
रुई की मंडी इलाके में पानी की लाइन नहीं डाली गई है। जिन लोगों की सबमर्सिबल पानी उगलना बंद कर देंगी, उनको आने वाले दिनों में पानी के संकट का सामना करना पड़ेगा। सभासद ने काम के लिए प्रयास किए, इसलिए हम सभासद को दस में से पांच नंबर देते हैं।
-भगवानदास
पाइप लाइन में जगह-जगह से पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण पानी सुबह और शाम को सड़कों पर फैल रहा है। पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को सही तरीके से दुरुस्त नहीं किया गया। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। हम सभासद को दस में पांच नंबर देते हैं।
-रामप्रकाश
शहर के बुर्जवाला कुआं का मुख्य रास्ता है। यह मार्ग वर्तमान में जर्जर हालत में है। इस कारण राह तय करने में खासी परेशानी हो रही है। जर्जर सड़कें दर्द दे रही हैं। हमारे यहां सफाई के इंतजाम सही हैं, इसलिए हम सभासद को 10 में से छह नंबर देते हैं।

-हृदेश
बाजारों में किसी भी स्थान पर शौचालय के इंतजाम नहीं हैं। इसके अलावा मार्ग जर्जर हालत में हैं। अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई हैं, उनकी वजह से भी सड़क जर्जर हो गई हैं। सभासद के प्रयास के लिए हम दस में से सात नंबर देते हैं।
-डब्बू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed