{"_id":"5e7510df8ebc3e77360e4abd","slug":"hathras-watching-favorite-movies-at-home-playing-games-in-mobile-hathras-news-ali229608572","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घरों में देख रहे मनपसंद फिल्में, मोबाइल में खेल रहे गेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घरों में देख रहे मनपसंद फिल्में, मोबाइल में खेल रहे गेम
विज्ञापन
हाथरस: कोरोना की दहशत के चलते छुट्टी में घर पर टीवी देखते बच्चे और बुजुर्ग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना वायरस के खौफ से लोगोें की दिनचर्या बदलती जा रही है। बच्चों से लेकर परिवार के बड़े लोगों को काफी समय बाद एक साथ बैठने का अधिक समय मिल रहा है। जो लोग अपने बच्चों को समय नहीं दे पा रहे थे। वह इन दिनों बच्चों के साथ फिल्म देख रहे हैं। साथ ही बच्चे मोबाइल से गेम खेलकर अपना टाइम पास कर रहे हैं।
शहर के नवीपुर कलां के रहने वाले नवीन शर्मा का कहना है कि घर का रुटीन पूरी तरह से बदल चुका है। एक ओर कोरोना वायरस का खौफ है तो दूसरी ओर परिवार की दिनचर्या भी काफी हद तक बदल चुकी है। शहर के विकास कौशिक का परिवार का इन दिनों पिक्चर का आनंद ले रहा है।
परिवार में बच्चों से लेकर बड़े तक पुरानी फिल्मों का आंनद ले रहे हैं। घर से कम से कम निकलने की कोशिश कर रहे हैं। आदित्य शर्मा मोबाइल पर गेम खेलकर अपना समय पास कर रहे हैं। मोबाइल में बच्चे कोरोना वायरस से बचाव के उपाय भी यूट्यूब पर देख रहे हैं। वहीं बच्चे इन दिनों लूडो, कैरम, आदि खेलकर टाइम को पास कर रहे हैं। मोबाइल में नए गेम्स भी लोड कर लिए हैं।