फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Was doing allopathy treatment with a degree in Unani medicine, sealed the clinic

यूनानी चिकित्सा की डिग्री लेकर कर रहा था एलोपैथी इलाज, क्लीनिक सील

Tue, 26 Jul 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Was doing allopathy treatment with a degree in Unani medicine, sealed the clinic
क्लीनिक का निरीक्षण करते एसडीएम अंकुर वर्मा। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एसडीएम अंकुर वर्मा ने सोमवार को नगर के जीटी रोड स्थित अफीराह क्लीनिक एवं सिफा क्लीनिक पर छापा मारा। यहां यूनानी चिकित्सा की डिग्री लेकर एलोपैथी इलाज किया जा रहा था। ड्रिप चढ़ते दो मरीजों को सीएचसी शिफ्ट कर दिया गया। शिफा क्लीनिक पर कोई कमी नहीं मिली। अफीराह क्लीनिक को एसडीएम ने सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद कई झोलाछाप डाक्टर क्लीनिक बंद कर भाग गए।
एसडीएम को शिकायत मिली थी कि नगर में और नगर के बाहर अस्पताल का बोर्ड लगा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बोर्ड पर बड़ी डिग्रीधारी डाक्टरों के नाम लिख कर धोखा दिया जा रहा है। जबकि इलाज बीफार्मा, यूनानी, आयुर्वेदिक डिग्रीधारी डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड स्थित अफीराह क्लीनिक पर एसडीएम ने छापा मारा तो पाया कि यहां चिकित्सक डॉ. नसीम के पास यूनानी चिकित्सा की डिग्री बीयूएमएस की डिग्री थी लेकिन मरीजों का इलाज एलौपेेथी पद्धति से कर रहे थे। मरीजों के पर्चे देखे गये तो पाया कि ट्रीटमेंट एलोपैथी की दवाओं से हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मरीज जिनको कि ड्रिप चल रही थी को सीएचसी भेज दिया गया। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। इसके बाद इसके सामने शिफा क्लीनिक पर छापा मारा गया लेकिन यहां कुछ नहीं मिला। एसडीएम अंकुर वर्मा ने कहा कि डिग्री के हिसाब से इलाज न होने के कारण क्लीनिक को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed