{"_id":"5e91eafc8ebc3e6fa93b2134","slug":"hathras-waiting-for-the-watchman-s-report-to-come-silence-in-the-vikas-bhawan-hathras-news-ali2311452103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चौकीदार की रिपोर्ट के आने का इंतजार, विकास भवन में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चौकीदार की रिपोर्ट के आने का इंतजार, विकास भवन में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास भवन परिसर में तैनात एक चौकीदार में कोरोना के लक्षण की आशंका ने अधिकारियों और कर्मचारियों के जेहन में डर का माहौल बिठा दिया है। शनिवार को विकास भवन में सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर विभागों के अधिकारियों ने कोरोना संबंधित अपने विभागीय कामों को घर से ही किया। सभी अधिकारी और कर्मचारियों को इस चौकीदार के खून की जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को विकास भवन के सभी कर्मचारी रोजाना की तरह अपने कार्यालय पहुंचे थे। विकास भवन में कई दिनों की छुट्टी बिताकर आए एक चौकीदार को देखा तो उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कुछ कर्मचारियों ने कोरोना के लक्षण होने की आशंका जताई। इस आशंका ने कुछ ही देर में पूरे विकास भवन परिसर में खलबली मचा दी। सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई। उच्चाधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।
सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और चौकीदार को बागला जिला अस्पताल में आइसोलेट करा दिया। यह कर्मचारी अभी बागला जिला अस्पताल में ही आइसोलेट है। उसके साथ हसायन का युवक भी इसी अस्पताल में आइसोलेट है। इन दोनों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को भी जरूरी कामों की रिपोर्ट के लिए भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय नहीं आए। ज्यादातर अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर से ही काम किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चौकीदार के खून का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी व कर्मचारियों को चौकीदार की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि एहतियात के तौर पर पूरे विकास भवन को दो बार सैनिटाइज भी करा दिया गया है।