{"_id":"5eac6d8f8ebc3e907a6fd8f4","slug":"hathras-villagers-try-to-catch-young-man-forcibly-shaking-hands-with-children-hathras-news-ali232676961","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बच्चों से जबरन हाथ मिलाने वाले युवक को ग्रामीणों ने की पकड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बच्चों से जबरन हाथ मिलाने वाले युवक को ग्रामीणों ने की पकड़ने की कोशिश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
हर जगह कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। लेकिन गांव करील में बृहस्पतिवार को एक बाइक सवार संदिग्ध युवक गली मोहल्लों घूम रहे बच्चों से जबरन हाथ मिलाता नजर आया। आसपास के लोगों ने यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। लोग युवक को पकड़ने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक युवक फरार हो गया।
गांव करील के रहने वाले रनवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर को एक बाइक सवार युवक हेलमेट लगाकर गांव में आ गया। वह गली मोहल्लों में घूम रहा था। जिस गली में छोटे-छोटे बच्चे उसे दिखाई देते थे। वह उनसे जबरन हाथ मिलाने पहुंच जाता। जिस गली में बड़े बुजुर्ग या नौजवान दिखाई देते।
वह उनकी नजरों से इधर-उधर हो जाता था। काफी देर तक वह युवक बच्चों से हाथ मिलाने की हरकत करता रहा। गांव के कुछ बच्चों ने यह बात जो अपने परिजनों को बताई। उसके बाद बाइक सवार युवक को खोजना शुरू किया। युवक गांव की एक गली में दिखाई दे दिया। ग्रामीण जब उसे पकड़ने भागे तो बाइक सवार युवक मौके से भाग गया।