{"_id":"61116a9a8ebc3efcd8185563","slug":"hathras-villagers-protest-against-the-construction-of-garbage-store-hathras-news-ali270301317","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कचरा स्टोर बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कचरा स्टोर बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथरस : कचरा स्टोर बनाने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव बंका के निकट नगर पंचायत द्वारा कचरा स्टोर बनाने का आसपास के गांवों के लोग विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से भी की है। तहसीलदार ने मौके पर आकर ग्रामीणों से बातचीत कर मामले का हल निकालने की बात कही।
बता दें कि मुरसान से जाने वाले इस रास्ते पर गांव दाऊदा, बंका, अहरई, पटैनी, सीयमल, पिथा और सेनपुर सहित अन्य कई गांव हैं। मुरसान से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव बंका के निकट में नगर पंचायत मुरसान एक कचरा स्टोर बनवा रही है। इस स्थल के पास में दो स्कूल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां कचरा स्टोर बनने से गंदगी व बदबू रहेगी, जिससे स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं परेशान रहेंगे। उनमें बीमारी फैलने का डर रहेगा।
इस रास्ते से हजारों की संख्या में रोजाना लोगों का आवागमन होता है। गंदगी से सभी लोग परेशान रहेंगे। पूर्व प्रधान बच्चू सिंह ने बताया कि उन्हें गुमराह करके नगर पंचायत द्वारा इस जमीन को गलत तरीके से अपने नाम करा लिया गया है। इस मौके पर बलबीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, बच्चू सिंह पूर्व प्रधान, हरि सिंह, लोकेंद्र सिंह, दिनेश बघेल, धर्मवीर सिंह, बलदेव सिंह, हाकिम, बदन सिंह, तोताराम आदि लोग थे। संवाद