फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers fed up with waterlogging demonstrated

जल निकासी की व्यवस्था नहीं, मुसीबत में ग्रामीण

Tue, 23 Aug 2022 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers fed up with waterlogging demonstrated
पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बारिश के मौसम के साथ ही क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। नगला कलू में काफी समय से लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रास्तों पर निष्प्रयोज्य पानी भर जाता है। यह मुसीबत का कारण है। इस समस्या को लेकर अब तक की गई सभी शिकायतें बेअसर रही हैं।
कंजौली के मजरा नगला कलू में शहीद हसन अली के घर के पास कई गलियों में भरा है। पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। कई वर्षों से लगातार शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। घरों में नहाने धोने के लिए पानी घर के सामने गड्ढा खोदकर उसी में भरना पड़ता है।
विज्ञापन

उसके बाद बाल्टी से भरकर बाहर फेंकने जाना पड़ता है। कई बार तो घर के सामने बने गड्ढों में बच्चे भी फिसलकर घायल हो गए हैं। पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई देखने तक नहीं आया। प्रधान भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके हैं। ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किल झेलनी पड़ रही हैँ। रास्ते में हर समय पानी भरा रहता है। बारिश के समय समस्या और बढ़ जाती है। एसडीएम से भी शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने कारण रास्तों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर अब तक की गई शिकायतें व्यर्थ रही हैं। आए-दिन बच्चे घायल होते रहते हैं। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है।
-किताबी खान
जलभराव की समस्या की तरफ प्रधान का बिल्कुल ध्यान नहीं है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। अफसर भी इस समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं। बारिश के दिनों में तो हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। निकलने तक का रास्ता भी नहीं बचता।
-रूमाला बेगम
पानी कीनिकासी के लिए कई बार तहसील गए। एसडीएम से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। घर के सामने तीन फुट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरते हैं। उसके बाद पानी को बाल्टी से बाहर फेंकने जाते हैं। गहरे गड्ढों में कई बार बच्चे भी गिरकर घायल हो गए हैं।

- असलम
हमारे घर के सामने पानी भरा हुआ है। इसे निकालने के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं। शहीद द्वार के निर्माण के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सहित गेट नहीं बना। शहीद की समाधि के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। पुष्प अर्पित करने के लिए पानी में होकर निकलना पड़ता है।
-रीमा बेगम, शहीद की पत्नी
गांव में पानी की निकासी का इंतजाम कर दिया जाएगा। जल्द ही इस समस्या का निदान करा दिया जाएगा।
-शिव सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed