{"_id":"63a9dd540cc0e6269c42ceb8","slug":"hathras-vigilance-in-hathras-after-finding-corona-patient-in-agra-hathras-news-ali307783386","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आगरा में कोरोना मरीज मिलने के बाद हाथरस में भी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आगरा में कोरोना मरीज मिलने के बाद हाथरस में भी सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पड़ोसी जिले आगरा में फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। चीन से लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आसपास के जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसमें अपना हाथरस भी शामिल है। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
जिले में कोरोना से निपटने की तैयारियां भी अब तेज हो गई हैं। फिर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्कत बरत रहा है। कोरोना के संभावित खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग मुकम्मल तैयारियों में जुटा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बंद पड़े कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों को खोल दिया गया है।
विभिन्न अस्पतालों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए भी विभाग पहले से तैयार है। प्रभारी सीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि जिलेभर के सभी अस्पतालों में कोविड हेल्प डेस्क बनाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के लिए सभी से कहा जा रहा है। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। संवाद
विज्ञापन
आज पांच अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल
जिलेेभर के पांच अस्पतालों में कोरोना से लड़ने की तैयारियों की परख के लिए आज मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। एमडी टीबी अस्पताल परिसर में कोविड एल-2 अस्पताल 40 बेड का है, जबकि सीएचसी महौ, मुरसान, सिकंदराराऊ और सासनी में तीस-तीस बेड के कोविड अस्पताल हैं।