{"_id":"60072e488ebc3e3340369f48","slug":"hathras-vicious-youth-running-away-with-car-caught-sadabad-news-ali2541936143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कार लेकर भाग रहे शातिर युवक को पकड़ा, जमकर धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कार लेकर भाग रहे शातिर युवक को पकड़ा, जमकर धुनाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
आगरा रोड चुंगी पर खड़ी एक ऑल्टो कार को एक शातिर युवक लेकर भाग निकला। इस शातिर युवक को लोगों ने पीछा कर आगरा रोड पर दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। भागते समय कार डिवाइडर, कार और एक ट्रक से भी टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और युवक को पकड़कर अपने साथ कोतवाली ले गई।
गांव नगला ठाडा नौगांव निवासी पवन कुमार पुत्र बाबूलाल ने बताया कि जब वह जब वह आगरा चुंगी के पास अपनी कार से उतरकर कार की दूसरी साइड आए तो इस दौरान एक युवक अचानक कार की ड्राइविंग सीट पर आकर बैठ गया और कार को चोरी के इरादे से तेजी से आगरा रोड की तरफ भगा ले गया, लेकिन लोगों की मदद से पीछा कर कार को आगरा रोड पर शुक्ला होटल के पास पकड़ लिया गया।
इस दौरान कार चला रहे युवक ने कार को डिवाइडर पर चढ़ा दिया, जिससे उसकी कार दूसरी कार और ट्रक से जा टकराई, जिससे यह कार क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार लेकर भाग रहे युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे तीन युवकों को पकड़कर धुना
सादाबाद। कस्बे के विनोबा नगर चौराहे पर एक युवक से मोबाइल छीनकर बाइक पर सवार होकर भाग रहे तीन शातिर युवकों को लोगों ने दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कस्बा निवासी अनुज गौतम जब विनोबा नगर चौराहे पर कहीं जा रहे थे तो इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन शातिर युवकों में से पीछे बैठे एक युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया और भागने लगे, लेकिन किसी तरह अनुज व अन्य लोगों ने इन्हें पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।