फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Veerangana Vahini is working to make women self-reliant

हाथरस: वीरांगना वाहिनी महिलाओं को स्वावलंबन बनाने का कर रही काम

Mon, 13 Jan 2020 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Veerangana Vahini is working to make women self-reliant
हाथरस: वीरांगना वाहिनी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : HATHRAS
महिलाओं को स्वावलंबी बना रही वीरांगना वाहिनी
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच की महिला की नगर इकाई की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हिंदू जागरण मंच की महिला इकाई वीरांगना वाहिनी हाथरस नगर की बैठक हुई। हिजामं के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री आशा ठाकुर, जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, वीरांगना वाहिनी की जिला महामंत्री दुर्गेश वार्ष्णेय, नगराध्यक्ष सुनीता वर्मा मौजूद रहीं।
हिंजामं के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि देश की कुल आबादी में लगभग 50 फीसदी महिलाएं हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में महिलाओं का योगदान बहुत कम रहता है। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को जागरूक व संगठित बनने की आवश्यकता है। वीरांगना वाहिनी महिलाओं के स्वावलंबन को लेकर भी काम करेगी। जिले में समितियां बनाकर सैकड़ों महिलाओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। महिलाएं अपने बच्चों को देशभक्त बनाएं और उनको अच्छे संस्कार दें।
विज्ञापन

इस मौके पर मीनाक्षी निषाद को वीरांगना वाहिनी का नगर महामंत्री घोषित किया गया। संचालन हिजामं के नगर महामंत्री मोर मुकुट वर्मा ने किया। इस मौके पर मनोज वर्मा, चेतन वार्ष्णेय, सुनील कुमार, उषा गोस्वामी, सुनीता शर्मा, विमलेश देवी, शांति देवी, राखी, सुमन देवी, शारदा देवी, संतोष कुमारी, रचना कुमारी, कुसुम कुमारी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed