फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: UP Day will be organized from 24 to 26 January

हाथरस : 24 से 26 जनवरी तक होगा यूपी दिवस का आयोजन

Mon, 18 Jan 2021 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: UP Day will be organized from 24 to 26 January
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जाएगा। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन की थीम ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला, युवा, किसान, सबका विकास सबका सम्मान’ रहेगी। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को आधार बनाकर सभी विभाग विशेष कार्ययोजना प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।

संबंधित विभागों में रोजगार के अवसर के साथ क्रियान्वयन की पूरी रूपरेखा भी जागरूकता के लिए पेश की जाएगी। डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed