{"_id":"623341008cfc9437f13089dc","slug":"hathras-two-youths-killed-one-injured-in-three-accidents-shaphu-news-ali287294574","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तीन हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तीन हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
विष्णु का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
क्षेत्र से मथुरा एवं राया की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधवार की देर रात हुए तीन अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। क्षेत्र के गांव बरामई नगला जाटव निवासी राजपाल सिंह का 23 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र सिंह बुधवार की रात को भरतपुर से अपने गांव लौट रहा था।
रास्ते में सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों के भिड़ने से वीरेंद्र के सिर में गंभीर चोट लग गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, कस्बा बिसावर निवासी विष्णु पुत्र छीतर सिंह बुधवार की देर रात बाइक से सादाबाद से लौट रहा था।
गांव मंस्या के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से वह उसकी चपेट में आ गया। कोतवाली निरीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। घायल को सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। सुबह जब शव गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन
करीब एक महीने पहले ही विष्णु को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी उसके शव को देखकर बेहोश हो गई। घर पर नेताओं के साथ सांत्वना देने वाले अन्य लोगों का तांता लगा हुआ था। इधर, सादाबाद से मथुरा जाने वाले मार्ग पर गांव मौनिया के निकट गांव एदलपुर निवासी घनश्याम सिंह पुत्र लाल सिंह मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था।
मौनिया के समीप खड़ी गाड़ी में पीछे से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।