फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two trucks collide, truck driver dies

हाथरस : दो ट्रकों की भिड़ंत, ट्रक चालक की मौत

Wed, 22 Jun 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two trucks collide, truck driver dies
सासनी में अलीगढ़ रोड पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त एक ट्रक। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलखौरा मोड़ के निकट मंगलवार की देर रात दो ट्रकों की आमने - सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक वहां जाम लगा लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रकों को हाइवे से हटवाया तब रास्ता खुल सका। दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल से अलीगढ़ भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात यमुना नगर जिले के गांव दामिला निवासी धर्मपाल हाथरस से अलीगढ के लिए ट्रक लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह सासनी से आगे बिलखौरा मोड के निकट पहुंचे वैसे ही अलीगढ़ से आगरा जा रहे दूसरे ट्रक से उनके ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए। उसी कारण हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया। एक ट्रक के चालक धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे ट्रक चालक एवं परिचालक भी गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस सूचना को पाकर पुलिस मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। घायलों में जसवीर सिंह निवासी नांगल फार्म जिला करनाल, सतीश निवासी पीपलखेडा को जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में उपचार के लिए भेज दिया। इधर, पुलिस ने जेसीबी से दोनों ट्रकों को हाईवे से हटवाया। तब कही जाकर आवागमन सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed