{"_id":"5f076e408ebc3e6374562ac8","slug":"hathras-two-sides-clash-over-old-enmity-stone-pelting-hathras-news-ali238241636","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव
विज्ञापन
हाथरस: मधुगढ़ी में पथराव की घटना के बाद कोतवाली हाथरस गेट पर लगी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डा पत्थर वाली रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। झगड़े में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां से कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
रेलवे फाटक इगलास अड्डा निवासी शब्बीर पुत्र इलाही और हीरो पुत्र यासीन के परिवार के लोगों में किसी बात को लेकर बुधवार की देररात को कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। यहां पर महिलाओं ने छतों से पथराव करना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से पथराव होने लगा। यह देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से एक घायल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
इगलास अड्डा रेलवे फाटक के पास दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हुआ था। इस मामले में घायल एक व्यक्ति को रेफर किया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट।