फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two real brothers and a woman died after being hit by a train

हाथरस : ट्रेन से कटकर दो सगे भाइयों और एक महिला की मौत

Wed, 02 Nov 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two real brothers and a woman died after being hit by a train
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महरारा के पास से गुजरने वाले डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे लाइन पर मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे मालगाड़ी की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
गांव नवलपुर निवासी प्रेमपाल सिंह यादव के पुत्र सोनू (21) और मोनू (18) गांव से रेलवे लाइन को पार कर मवेशियों के लिए करब लेने जा रहे थे। सोनू आगे और मोनू पीछे था। सोनू अपनी धुन में जा रहा था। तभी पीछे थोड़ी दूर चल रहे मोनू को एक ओर से मालगाड़ी आती दिखाई दी। उसने अपने भाई को आवाज देकर रोकना चाहा। मालगाड़ी के शोर में जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह तेजी से भागा। भाई को मालगाड़ी से बचाने का प्रयास किया। इसी कवायद में भाई के साथ वह भी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। दोनों के शरीर के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमपाल के दो पुत्र एवं एक पुत्री थी। हादसे की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि मृतकों के ताऊ युधिष्ठिर सिंह की तहरीर पर दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसौदा के पास ट्रेन से कटी महिला की पहचान नहीं
सहपऊ। दिल्ली से हावड़ा जाने वाली उत्तर मध्य रेलवे लाइन की पर गांव इंसौदा के नजदीक ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत हो गई । सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है। समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला की उम्र लगभग चालीस वर्ष की थी । उसने गुलाबी साड़ी जिसकी हरी किनारी थी साथ ही महिला ने हल्का गुलाबी पेटीकोट , लाल ब्लॉउज ,पैर में सफेद धातु की पायजेब पहना था । महिला का चेहरा पूरी तरह से कुचला हुआ था तथा शरीर रंग सफेद एवं काफी मजबूत था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed