{"_id":"5ec6d6118ebc3e905018306c","slug":"hathras-two-people-from-firozabad-killed-in-accident-hathras-news-ali2342385188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हादसे में फिरोजाबाद के दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हादसे में फिरोजाबाद के दो लोगों की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जलेसर रोड स्थित गांव बलना-खरबा के बीच बाइक सवार जीजा साले को किसी वाहन ने रौंद दिया। दोनों ही फिरोजाबाद से हाथरस आ रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।
फिरोजाबाद के थाना नारखी कस्बा नगला बीच निवासी संजय खान (35 वर्ष) पुत्र अजीत खान अपने साले शमशाद (30 वर्ष) पुत्र शमसुद्दीन निवासी गठिया शिकोहाबाद के साथ बाइक पर सवार हो हाथरस आ रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक बलना व खरबा गांव के बीच पहुंची तो किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे जीजा साले बुरी तरह से जख्मी हो गए। कोतवाली हाथरस जंक्शन एसएचओ विनोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
दोनों घायलों को पुलिस गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल लेकर आ ही रही थी कि रास्ते में घायल जीजा साले की मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर ने भी दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को फोन पर दे दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार के लोग ही हाथरस पहुंच गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।