{"_id":"5fb955168ebc3e5fad3aaf9e","slug":"hathras-two-clerks-of-odhpura-electrical-office-got-corona-infected-hathras-news-ali2492666157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ओढ़पुरा बिजली दप्तर के दो लिपिक निकले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ओढ़पुरा बिजली दप्तर के दो लिपिक निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
हाथरस: दो कर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ओढ़पुरा बिजली कार्यालय के बाहर खड़े अन्य कर्म?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली कार्यालय के दो लिपिक शनिवार को रेपिड टेस्टिंग में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद ओढ़पुरा बिजली कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। इन दोनों के संक्रमित निकलने से बाकी कर्मियों में खलबली मची रही। वहां आने वाले लोगों को पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
ओढपुरा स्थित बिजली कार्यालय में तैनात दो लिपिकों की शनिवार को तबियत खराब हुई तो इन्होंने आगरा में ही रैपिड टेस्टिंग कराई, जिसमें दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। इन दोनों लिपिकों ने इस बारे में अफसरों को अवगत कराया। यह दोनों लिपिक शुक्रवार को भी दफ्तर आए थे। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यालय में खलबली मच गई।
ओढ़पुरा बिजली कार्यालयों के अफसरों के निर्देश पर सैनिटाइज कराया गया। अब विभागीय अधिकारी दूसरी जांच का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सही स्थिति सामने आ सके। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि खंड प्रथम व खंड द्वितीय में एक-एक बाबू संक्रमित हो गए हैं। इसका खुलासा रैपिड टेस्टिंग में हुआ है। कार्यालयों को पूरी तरह सैनिटाइज करा दिया गया है। दूसरी जांच में सही स्थिति सामने आएगी।