{"_id":"5f0225718ebc3e42b4103b19","slug":"hathras-two-accused-in-dowry-murder-arrested-hathras-news-ali237902049","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस: दहेज हत्या के दो आरोपी पुलिस की हिरासत में।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ओढपुरा में दहेज को लेकर हुई हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
उल्लेखनीय है कि जिला बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खेड़ा निवासी छत्रपाल ने अपनी बेटी रामप्यारी की शादी करीब पांच साल पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ओढपुरा निवासी भीकम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे।
तीन जुलाई शुक्रवार को खेत में बेल के पेड़ पर विवाहिता का शव लटका मिला था। जिसे लेकर मृतका के पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने पति भीकम व जेठ राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार दो की तलाश जारी है।