{"_id":"60e9ea358ebc3ebc7846eaf7","slug":"hathras-tubewell-holders-will-deposit-electricity-bill-at-rs-170-per-horsepower-government-will-bear-the-rest-hathras-news-ali2677825106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नलकूप धारक करेंगे 170 रुपये प्रति हॉर्सपावर से बिजली बिल जमा, बाकी का खर्च उठाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नलकूप धारक करेंगे 170 रुपये प्रति हॉर्सपावर से बिजली बिल जमा, बाकी का खर्च उठाएगी सरकार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गौरव भारद्वाज
हाथरस। हाथरस सहित प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें मीटर लगने के बाद भी 170 प्रति हॉर्स पावर के हिसाब से बिजली का बिल जमा करना होगा। मीटर से विभाग द्वारा एनर्जी की गणना की जाएगी। बाकी का बिजली बिल विभाग सरकार द्वारा जमा किया जाएगा। नियामक आयोग के आदेश के बाद प्रत्येक नलकूप पर मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद बिजली महकमे ने भी नलकूपों पर मीटर लगाने की शुरुआत कर दी है। हाथरस में 13 हजार नलकूपों पर मीटर लगाए जाने हैं।
उल्लेखनीय है कि नियामक आयोग ने कहा है कि किसी भी उपभोक्ता को बिना मीटर के बिजली की आपूर्ति न की जाए। घरेलू कनेक्शनों पर तो पहले से मीटर लगे हुए हैं। अब तक नलकूपों से 170 रुपये प्रति हॉर्सपावर के हिसाब से फिक्स चार्ज के हिसाब से बिल लिया जा रहा था। मीटर लगने के आदेश के बाद अन्नदाता को आर्थिक बोझ पड़ने का डर सताता रहा, इसलिए मीटर लगवाने में नलकूप कनेक्शन धारक कतरा रहे थे। संवाद
13 हजार कनेक्शनधारकों को होगा फायदा
बिजली अफसरों की मानें तो नलकूप के सभी उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जाएंगे। हालांकि नलकूप कनेक्शन धारकों से पहले की तरह 170 रुपये प्रति हॉर्सपावर की दर से बिजली का बिल वसूला जाएगा। बिलिंग तो मीटर की मदद से होगी, लेकिन बिल का बाकी का पैसा सरकार द्वारा विभाग को भुगतान किया जाएगा। इस आदेश से जिले के 13 हजार नलकूप कनेक्शन धारकों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
पानी बेचने वालों के लिए खड़ी होगी मुश्किलें
अधिकांश किसान जिले में अपने खेतों की सिंचाई करने के बाद पानी को घंटे से बेचते हैं। मीटर लगने के बाद अब उन किसानों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। वह अब पानी को नहीं बेच पाएंगे। क्योंकि जब हर महीने मीटर से बिलिंग होगी तो उससे यह पता चल जाएगा कि नलकूप कितने घंटे संचालित हो रहा है। जो भी पानी बेचेगा, उनसे विभाग द्वारा कामर्शियल बिल वसूला जाएगा। संवाद
नियामक आयोग के आदेश पर प्रत्येक नलकूप पर मीटर तो लगाया जा रहा है, लेकिन उपभोक्ता पहले की तरह 170 प्रति हॉर्सपावर के हिसाब से फिक्स बिल देंगे। बिल का बाकी पैसा सरकार द्वारा विभाग को भुगतान किया जाएगा। ये आदेश अगले महीने ही हुआ है।
-नरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता खंड द्वितीय