{"_id":"5ee910738ebc3e42e303e44a","slug":"hathras-true-knot-machine-indicated-to-be-infected-with-corona-sent-to-doctor-hathras-news-ali2363133155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ट्रू नॉट मशीन ने किया कोरोना संक्रमित होने का इशारा तो डॉक्टर को भेजा छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ट्रू नॉट मशीन ने किया कोरोना संक्रमित होने का इशारा तो डॉक्टर को भेजा छुट्टी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला अस्पताल की ट्रू नॉट मशीन ने एक डॉक्टर को कोरोना होने का सिग्नल दिया है। इसकी जानकारी होने के बाद अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं डॉक्टर को अवकाश पर भेज दिया गया है।
बताते हैं कि ट्रू नॉट मशीन से जिला अस्पताल के एक डॉक्टर की कोरोना की जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट में डॉक्टर को हाई रिस्क दिखाया गया है, जोकि कोरोना होने का संकेत है। इसके अलावा डॉक्टर का नमूना लेकर जांच के लिए अलीगढ़ भी भेजा गया है, ताकि ट्रूनॉट मशीन की रिपोर्ट के बारे में सही जानकारी हो सके।
फिलहाल जिला अस्पताल के अधिकारी ने डॉक्टर को अवकाश पर घर भेज दिया है। हालांकि अभी इस मामले में अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।