फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Troubled by the dirt, villagers protested amid sloganeering

हाथरस : गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने नारेबाजी के बीच किया प्रदर्शन

Thu, 18 Nov 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Troubled by the dirt, villagers protested amid sloganeering
हाथरस : गांव पटाखास में गंदगी को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र के गांव पटाखास के ग्रामीण जगह- जगह हो रही गंदगी से परेशान है। यहां सफाई कर्मी महीनों से नहीं पहुंच पा रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गांव में सफाई न होने के कारण गांव के मुख्य मार्ग सहित बाईपास व अन्य गलियों में जलभराव हो रहा है। इससे मच्छरों का प्रकोप दिन रोज बढ़ता जा रहा है।
अब तक कई दर्जनों लोग गांव में हो रही गंदगी की वजह से बीमारी का शिकार हो चुके हैं। प्रशासन व पंचायती राज विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण अपने पैसे से ही मजदूर बुलाकर गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने को मजबूर हैं। संवाद
विज्ञापन

- गांव में बहुत दिनों बाद सफाई कर्मी कभी-कभी आता है और बिना सफाई किए ही गांव से चला जाता है। गांव के मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शिकायत होने के बाद भी कोई गांव में सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। - प्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव की नालियों में गंदगी भरी हुई है। कई जगहों पर काफी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जलभराव होने से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। अभी गांव में काफी लोग बीमार हुए थे। फिर भी सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - उमाशंकर
- गांव पटाखास में काफी लोग बीमार पड़े हुए हैं। मेरे परिवार में भी कई लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं। अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बाईपास के रास्ते पर लोगों का निकलना भी दूभर है।- ईदू खां

- महीनों बाद सफाई कर्मी गांव में आता है और कुछ जगहों पर ही सफाई करके चला जाता है। मेरे घर के आगे 15 दिन से ज्यादा हो गया, सफाई नहीं हुई है। जिसके कारण घर के आगे जलभराव हो रहा है। गंदगी से गांव में बीमारी पैदा हो रही है। - मुनीश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed