{"_id":"62eeb8e8833f0627fa344aa8","slug":"hathras-training-given-to-doctors-to-treat-oral-and-dental-diseases-hathras-news-ali297673777","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चिकित्सकों को मुख व दंत रोगों के इलाज का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चिकित्सकों को मुख व दंत रोगों के इलाज का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ओरल हेल्थ केयर पर शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी सीएचओ शामिल हुए। प्रशिक्षण डॉ. मितांशी सिंह, सीएसची मुरसान और सिद्धार्थ सिंह सीएचसी सादाबाद ने दिया।
प्रशिक्षण में दांतों संबंधी चिकित्सा सेवाओं के अतिरिक्त मुख कैंसर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मुख एवं दंत रोग से संबंधित बीमारियों के लक्षण बचाव और उपचार के बारे में सीएचओ को प्रशिक्षित किया गया। उनसे कहा गया कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक मुख और दंत रोगों से ग्रसित व्यक्तियों तक व्यापक प्रचार-प्रसार कर उनको इस सेवा का लाभ दिलाना है।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह ने सभी सीएचओ को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ऐसे रोगियों की पहचान करें, जिन्हें दंत संबंधी रोग हैं। जो लोग गुटका, सुपारी, पान आदि का सेवन करते हैं, उनमें दंत रोगों के होने की संभावना अधिक होती है। समन्वय डीसीपीएम धर्मेंद्र कुमार ने किया। संवाद